बेंगलूरु। राष्ट्रीय भैरव भक्त परिवार की कर्नाटक राज्य इकाई के स्थापना दिवस के निमित्त आयोजित विजयपथ कार्यक्रम में दक्षिण नाकोड़ा सेवा संकल्प ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन डॉ. विजयकुमारजी सुराना ने कहा कि मंदिर के साथ-साथ समाज हित की दिशा में यह कदम अत्यंत आवश्यक एवं सराहनीय है। डॉ. सुराना ने घोषणा की कि राष्ट्रीय भैरव भक्त परिवार की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शीघ्र ही एक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना हेतु संपूर्ण रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान अनेक गणमान्य व्यक्तियों से भेंट कर इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी से सकारात्मक एवं उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने में दक्षिण नाकोड़ा सेवा संकल्प ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टीगण — हुबली के गौतमजी बाफणा, शिकारीपुर के जितेन्द्रजी संचेती, हासन के प्रवीणजी परमार तथा बेंगलुरु के मनोजजी बाफणा — अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त, संस्था की स्थापना से लेकर अब तक हर कदम पर साथ देने वाले भाईंदर नगर पालिका के पार्षद, ऑल इंडिया संगीत भेरु ग्रुप के संस्थापक तथा वरकाणा ट्रस्ट के ट्रस्टी भरतजी कोठारी से भी शीघ्र ही इस विश्व स्तरीय शैक्षणिक प्रोजेक्ट के संदर्भ में विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रस्तावित शैक्षणिक संस्थान को अरसीकेरे–तिपटूर अथवा कडूर–बीरूर के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थापित करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस संस्थान में समाज के छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं छात्रावास की सुविधाएँ रियायती शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी लाभान्वित हो सकें।
“मंदिर के साथ-साथ समाज हित की दिशा में यह कदम अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा ही समाज को सशक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम है।” — डॉ. विजय कुमार सुराना, संस्थापक चेयरमैन, दक्षिण नाकोडा सेवा संकल्प ट्रस्ट
मुख सहयोगी एवं ट्रस्टीगण
◆ डॉ. विजयकुमारजी सुराना — संस्थापक चेयरमैन, बेंगलूरु
◆ गौतमजी बाफणा — वरिष्ठ ट्रस्टी, हुबली
◆ जितेन्द्रजी संचेती — वरिष्ठ ट्रस्टी, शिकारीपुर
◆ प्रवीणजी परमार — वरिष्ठ ट्रस्टी, हासन
◆ मनोजजी बाफणा — वरिष्ठ ट्रस्टी, बेंगलूरु
◆ भरतजी कोठारी — पार्षद, भाईंदर नगर पालिका; संस्थापक, ऑल इंडिया संगीत भेरु ग्रुप; ट्रस्टी, वरकाणा

