Headlines

मुमुक्षु सुश्री भाविकाजी झांम्बर एवं मुमुक्षु सुश्री एकताजी झांम्बर का बगड़ीनगर जैन संघ द्वारा अभिनंदन

Mumukshu Bhavika Ekta Jhamber Chennai Abhinandan Sadhumargi Jain Sangh

श्री बगड़ीनगर जैन संघ ट्रस्ट द्वारा बागड़ीनगर मूल के पेराम्बूर, चेन्नई निवासी सुश्रावक श्रेष्ठिवर्य श्री कन्हैयालालजी – फूलवंतीजी झांम्बर की सुपौत्री तथा ललितकुमारजी – शोभाजी झांम्बर की सुपुत्री मुमुक्षु सुश्री भाविकाजी झांम्बर एवं मुमुक्षु सुश्री एकताजी झांम्बर के आगामी 22 जून 2026 को मरुधरा की पावन भूमि पर पूज्य आचार्य भगवंत 1008 श्री रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनिजी म.सा. के मुखारविंद से जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन किया गया।
मुमुक्षु बहनों ने अल्पायु में ही सांसारिक सुखों एवं मोह-माया का त्याग कर संयममय जीवन का जो पावन पथ चुना है, वह अत्यंत प्रेरणादायी, अनुकरणीय एवं जिनशासन की गौरवमयी परंपरा को गौरवान्वित करने वाला है। वास्तव में धन्य हैं वे माता-पिता तथा वह पुण्यशाली धरा, जिन्होंने अपने हृदय के टुकड़ों को जिनशासन की सेवा एवं धर्म प्रभावना हेतु समर्पित किया है।
श्री बगड़ीनगर जैन संघ द्वारा आयोजित इस अभिनंदन समारोह में वसंतराजजी रांका, नेमीचंदजी सिंघी, सुरेशजी मुथा, महेंद्रजी देवड़ा, ज्ञानचंदजी देवड़ा, संपतराजजी देवड़ा, नथमलजी कोठारी, सतीशजी गुलेच्छा, तेजराजजी रांका, पवनजी चोपड़ा, दिनेशजी रांका, दिलीपजी रांका, नीलमजी रांका एवं विनोदजी पोरवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।