भौतिक संपदा के साथ ही उदार हृदय का स्वामी होना व्यक्ति की सबसे बड़ी सम्पत्ति होती है। जिनके जीवन में धर्म और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भान होता है और उदार हृदय के साथ संघ समाज को अपना विपुल योगदान देते हैं वे जीवन में सदैव प्रगति के शिखर पर बढ़ते जाते हैं।
गुजरात की सुहावनी नगरी जूना डीसा के मूल निवासी स्व. केसरबाई स्व. चुन्नीलालजी मेहता के सुपौत्र एवं स्व. लीलाबेन – स्व. मफतलालजी मेहता के सुपुत्र प्रवीणभाई मेहता, चेत्रई जिनशासन प्रभावना के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करके जिनशासन की सेवा-प्रभावना में एक नया इतिहास रच रहे हैं। आपने अपनी एसएसएलसी की शिक्षा अहमदाबाद में पूरी की। लेकिन आपकी रुचि रत्नों के व्यवसाय में थी। करीब 60 वर्ष पूर्व 1960 के दशक में आप चेन्नई महानगर में आए। आपने साहुकारपेट चेन्नई में डायमंड का व्यापार प्रारंभ किया और कुछ ही समय में अपनी बुद्धिमत्ता, लगन, प्रामाणिकता और मधुर व्यवहार से ग्राहकों के हृदय में विशेष स्थान बनाया, व्यवसाय क्षेत्र में अच्छी प्रतिष्ठा स्थापित की और अपने प्रतिष्ठान प्रवीण एंड कंपनी को सफलता की नई ऊँचाईयों पर पहुँचाया। आपका विवाह गुजरात के सुप्रसिद्ध पालनपुर नगर मूल निवासी, स्व. चन्द्राबेन स्व. अमृतलालभाई शाह चेत्रई की गुणवान सुपुत्री अवन्तिकाबेन के साथ संपन्न हुआ। अवन्तिकाबेन बहुत ही धर्मनिष्ठ, हंसमुख, मिलनसार स्वभाव की धनी हैं। धार्मिक कार्य एवं साधर्मिक सेवा में हमेशा आगे रहती है और सहायता पूछे तो तुरंत कर देती हैं। आपके दो पुत्रियाँ एवं एक पुत्र है। आप की प्रथम सुपुत्री पिंकी बहन का विवाह मुंबई निवासी स्व. अमृतलालजी भंसाली के सुपुत्र श्रेयांसभाई भंसाली के साथ संपन्न हुआ है। पिंकीबेन श्रेयांसभाई भंसाली की सुपुत्री एवं प्रवीणभाई की मेहता की दौहित्री सर्वि भंसाली ने मास्टर इन न्यूरोसाइकोलॉजी की पढ़ाई में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और अगस्त 2022 में अहमदाबाद में भव्य समारोह में भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी के हाथों से आपको गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जिस पर संपूर्ण समाज हर्ष का अनुभव करता है। आपके सुपुत्र जतिनभाई अत्यंत उत्साही, मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के धनी हैं। अपने पिताश्री के पद चिन्हों का अनुसरण एवं सुसंस्कारों को अपनाते हुए अपने पिता के डायमंड व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रवीण भाई मेहता की द्वितीय सुपुत्री प्रीति बेन भी अत्यंत प्रतिभाशाली, मधुरभाषिणी, गुणवान, सुसंस्कारवान है।
पद प्रतिष्ठा
अध्यक्ष : श्री गुजराती मारवाड़ी श्मशान ट्रस्ट
उपाध्यक्ष : श्री जूना डीसा जैन संघ, चेन्नई
उपाध्यक्ष : श्री वर्द्धमान तत्व ज्ञान केन्द्र, चेन्नई
उपाध्यक्ष : गुजराती श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ, चेन्नई
उपाध्यक्ष : श्री वेपेरी जैन संघ, चेन्नई
ट्रस्टी : श्री जिनकुशलसूरिजी चंद्रसूरिजी दादावाड़ी
ट्रस्टी : जेड. पी. एच. गुजराती कन्या केलावानी मंडल
पूर्व अध्यक्ष : दी मद्रास ज्वेलर्स एंड डायमंड मर्चेन्ट्स एसोसिएशन
पूर्व अध्यक्ष : फेडरेशन ऑफ मद्रास मर्चेन्ट्स एंड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन
पूर्व अध्यक्ष : श्री पालनपुर जैन संघ, चेन्नई पूर्व अध्यक्ष : जूना डीसा जैन ओसवाल संघ, जूना डीसा
स्थाई प्रतिनिधि : सेठ आनंदजी कल्याणजी ट्रस्ट, अहमदाबाद
कार्यकारिणी सदस्य : रीजनल एडवाईजरी कमेटी ऑफ सेंट्रल एक्साइज, चेन्नई
सलाहकार सदस्य : श्री जैन महासंघ, चेन्नई एवं अनेक संस्थाओं के प्रमुख सहयोगी हैं।
चेन्नई से 72 किलोमीटर दूर तड़ा, आंध्रप्रदेश स्थित तीर्थ स्थल प्रवीणभाई मफतलाल मेहता 72 जिनालय के आप मुख्य सहयोगी हैं। देव विमान जैसे शोभायमान इस भव्यातिभव्य तीर्थ स्थान में निःशुल्क धर्मशाला एवं निःशुल्क भोजनशाला की सुंदर व्यवस्था है।
दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ, अरसीकेरे में निर्मित अवंतिकाबेन प्रवीणभाई मफतलाल मेहता जैन धर्मशाला के भी लाभार्थी हैं जिसका उद्घाटन भी आपने कुछ दिनों पूर्व ही किया। इसी अवसर पर आपने दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ के भव्य प्रवेश द्वार का भी लाभ लेने की स्वीकृति प्रदान की है।

