Headlines

सुराणा साधना संकुल में नवपद ओली आराधना के लाभार्थी नाहर परिवार का सम्मान

Veerendra Nahar Surana Sadhna Sankul Satvikk

सुराणा साधना संकुल में श्री मुनिसुव्रतस्वामी कुमारापार्क जैन संघ के तत्वावधान में आयोजित चैत्र मास की शाश्वती नवपद ओली आराधना का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह पावन आराधना साध्वी श्री मयूरयशाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में संपन्न हुई, जिसमें धर्म, तप और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस धार्मिक आयोजन में लगभग 192 आराधकों ने पूरे अनुशासन और भक्ति भाव के साथ सहभागिता की तथा नवपद की आराधना के माध्यम से आत्मशुद्धि एवं आत्मोत्कर्ष का मार्ग अपनाया।
इस अवसर पर संपूर्ण ओली एवं पारणा के मुख्य लाभार्थी संघवी दानमलजी, वीरेंद्रजी, सुरेंद्रजी, विकासजी, मोक्षजी, यश्विकजी एवं समस्त नाहर परिवार (बेंगलुरु-सकलेशपुर- बिठोडा कलां, पाली) रहे। श्री संघ की ओर से लाभार्थी परिवार का विधिवत सम्मान कर उनके धार्मिक समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। संघ के अध्यक्ष प्रकाशचंदजी राठौड़ ने लाभार्थी परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुनिसुव्रतस्वामी महिला मंडल की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर शांतिलालजी नाहर, आनंदजी सुराणा, महावीरजी बिलवाड़िया सोनी, मुकेशजी पगारिया, दीपकजी श्रीश्रीमाल, पदमजी समदड़िया, विक्कीजी बडेरा, दीपकजी सोनी, अशोकजी पोरवाल, पारसजी भंडारी, मुकेशजी जैैन, रवि भाई एस. कपूरचंदजी, जयंतीलालजी श्रीश्रीमाल, संतोषजी सियाल, सुरेन्द्रजी मेहता, पदमजी बोहरा, कल्पेशजी नाहर, गौतमचंदजी नाहर, दीपेशजी नाहर आदि गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *