कांठाप्रांत विजयनगर मंडल ने गौशाला में सेवा दी

0
113
Kanthaprant Vijayanagar Mandal

कांठाप्रांत विजयनगर मंडल द्वारा आयोजित ‘एक कदम जीवदया की ओर’ कार्यक्रम के अन्तर्गत करीब 520 गौवंश वाले राष्ट्रोत्थान घाटी गौशाला, दोड्डाबल्लापुर में सदस्यों ने सेवा दी। गौशाला के लिए चारा, फल, रोटी इत्यादि की व्यवस्था मंडल द्वारा की गई एवं सदस्यों ने अपने हाथों से चारा, फल गौमाता को खिलाया। सदस्यों ने घाटी सुब्रमण्यम मंदिर के दर्शन भी किए। श्री जैन स्थानक दोड़बल्लापुर में विराजमान ज्ञान गच्छाधिपति श्रुतधर श्री प्रकाशचंद्रजी म.सा. की आज्ञानुवर्तीनी, साध्वी रत्ना श्री ललिताजी म.सा. आदि ठाणा 5 के दर्शन वंदन का लाभ लिया जिनका आगामी चातुर्मास चामराजपेट, बेंगलूरु में होगा। कांठाप्रांत विजयनगर मंडल के सदस्यों के साथ समाज के अन्य लोगों ने भी इस कार्य में सहयोग दिया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Kanthaprant Vijayanagar Mandal extended their services at the Gaushala.