तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा कन्या विकास स्तंभ का भूमि पूजन संपन्न

0
116

अभातेममं के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं कन्या विकास योजना के अंतर्गत कन्या विकास स्तंभ के निर्माण हेतु सुभाषचंद्र बोस उद्यानवन में स्तंभ भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिताजी डागा ने की। महामंत्री नीतूजी ओस्तवाल की गरिमामय उपस्थिति में मुख्य अतिथि पूर्व महामंत्री
वीणाजी बैद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लताजी जैन निवर्तमान अध्यक्षा प्रेमजी भंसाली, विजयनगर सभा अध्यक्ष मंगलजी कोचर, तेयुप अध्यक्ष कमलेशजी चोपड़ा, मंत्री संजयजी भटेवरा, दिनेशजी पोकरणा, विकासजी बांठिया, धनराजजी छाजेड़, अभिषेकजी कावड़िया, धीरजजी भादानी आदि की उपस्थिति रही। तेममं विजयनगर की अध्यक्ष मंजुजी गादिया ने सभी का स्वागत किया। सरिताजी डागा, नीतूजी ओस्तवाल ने मंडल की सराहना की। वीणाजी बैद ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। लताजी जैन ने शुभकामनाएँ दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बरखाजी पुगलिया ने आभार जताया।

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com