श्री गुरु गणेश सेवा समिति द्वारा 88 वां अमावस्या अन्नदानम संपन्न

0
90
Sri Guru Ganesh Seva Samiti

मैसूर बैंक सर्कल स्थित श्री हनुमान मंदिर के समीप में श्री गुरु गणेश सेवा समिति कर्नाटक बेंगलूरु (रजि.) द्वारा प्रतिमाह की अमावस्या को आयोजित की जाने वाली महाप्रसादी का 88वां आयोजन मंगलवार को संपन्न हुआ, जिसमें करीब साढ़े तीन हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद प्रप्त किया। समिति के मासिक सदस्यों के सौजन्य से हुए इस आयोजन की जानकारी देते हुए अध्यक्ष किरणचन्दजी बोहरा ने बताया कि इस महाप्रसादी में सेवा देने वालों में समिति के चेयरमैन गौतमचंदजी धारीवाल, कोषाध्यक्ष मनोहरलालजी बाफना, प्रकाशचंद
बाफना, मानमलजी बाफना, राजूजी आंचलिया, मंजूनाथजी राव, गौतमचंदजी मरलेचा, प्रकाशजी ओस्तवाल, विनोदजी चोरड़िया, यशवंतजी सालेचा, अनिलजी बाफना, मयूरजी बाफना, दर्शजी धारीवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में कर्नाटक गजकेसरी गणेशलालजी म.सा. को स्मरण कर सामूहिक नवकार मंत्र का उच्चारण एवं मंगल पाठ किया गया। उन्होंने
बताया कि महाप्रसादी का वितरण हर मास की अमावस्या पर अनेक लाभार्थी परिवारों की ओर से मैसूर बैंक सर्किल, एवेन्यू रोड पर सफलता पूर्वक होता है। महाप्रसादी का यह अभिनव कार्यक्रम सभी गुरू भगवंतों की प्रेरणा से चल रहा है। समिति के कोषाध्यक्ष मनोहर लाल बाफना ने अन्नदान के दौरान करीब चार से पांच घंटे तक के कार्यक्रम में सेवा देने वाले समस्त जनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Sri Guru Ganesh Seva Samiti