ललितजी बाबेल बने अणुव्रत समिति के नए अध्यक्ष

0
103
Shwetambar Terapanth Sabha Gandhinagar

जैन समय। बेंगलूरु – जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा भवन, गांधीनगर में अणुव्रत समिति के अध्यक्ष देवराजजी रायसोनी की अध्यक्षता में साधारण सभा का आयोजन हुआ। महासभा
से प्रकाशचंदजी लोढ़ा ने अणुव्रत आचार्य संहिता का वाचन किया। अध्यक्ष देवराजजी रायसोनी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए अपने पूरे दो वर्ष के कार्यकाल में सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। मंत्री हरकचंदजी ओस्तवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


आय व्यय की रिपोर्ट कोषाध्यक्ष महेंद्रजी दक ने प्रस्तुत की। साधारण सभा के पश्चात वर्ष 2025-27 के लिए ललितजी बाबेल को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नए अध्यक्ष ने सभी से सफल कार्यकाल हेतु सहयोग का निवेदन किया। प्रकाशचंदजी लोढ़ा, कन्हैयालालजी चिप्पड़, रामलालजी गन्ना, प्रकाशचंदजी बाबेल, गौतमचंदजी मुथा,
माणकचन्दजी मुथा ने विचार व्यक्त करते हुए नवमनोनीत अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष शांतिलालजी पोरवाल, उपाध्यक्ष माणकचंदजी संचेती, शांतिजी सकलेचा, सहमंत्री प्रवीणजी बोहरा, बबीताजी चोपड़ा, सभा के अध्यक्ष
पारसमलजी भंसाली, तेयुप के अध्यक्ष विमलजी धारीवाल आदि उपस्थित थे।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Shwetambar Terapanth Sabha Gandhinagar