साध्वी आगमश्रीजी एवं धैरयाश्रीजी का विल्सनगार्डन स्थानक में चातुर्मास प्रवेश

0
295

जैन समय। बेंगलूरु
कर्नाटक तप चन्द्रिका साध्वी आगमश्रीजी एवं सेवाभावी मधुर गायिका धैर्याश्रीजी ठाणा 2 का श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संध, विल्सनगार्डन स्थानक में चातुर्मासार्थ मंगल प्रवेश हुआ। प्रातः 8 बजे विल्सनगार्डन स्थित महावीरचंदजी छाजेड़ के निवास स्थान से प्रारम्भ भव्य शोभायात्रा जैन स्थानक भवन पहुंची। विल्सनगार्डन जैन युवा संगठन ने शोभायात्रा की व्यवस्था संभाली। साध्वी आगमश्रीजी ने धर्म सभा में कहा कि जीवों की रक्षा के लिए भगवान महावीरस्वामी ने साधु साध्वी के लिए चातुर्मास कल्प का विधान किया है। जिनवाणी श्रवण के इस अनुपम अवसर को चारित्र आत्माओं एवं गृहस्थ वर्ग को अधिक से अधिक धर्म आराधना कर सार्थक बनाना है। साध्वी धैर्याश्रीजी ने मधुर गीतिका प्रस्तुत कर धर्म उत्साह का वातावरण निर्मित कर दिया। मंगल प्रवेश में प्रेरणा बहु मंडल द्वारा मंगलाचरण एवं राजुल महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संघ के चेयरमैन मिठालालजी मकाणा ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। अध्यक्ष नेमीचंदजी भंसाली, मंत्री सज्जनजी बोहरा ने साध्वीवृन्द का आभार प्रकट करते हुए सभी से चातुर्मास में अधिक से अधिक धर्म आराधना से जुड़ने का आह्वान किया।

श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन महासंघ के अध्यक्ष भीकमचंदजी संकलेचा, जैन कॉन्फ्रेंस कर्नाटक शाखा के महामंत्री नेमीचंदजी दलाल, जयनगर संघ के मंत्री पदमचंदजी बोहरा ने विचार व्यक्त किए। प्रचार प्रसार मंत्री प्रकाशचंदजी बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर संघ के मार्गदर्शक देवीचंदजी बोहरा, सुंदरलालजी सिपानी, धर्मीचंदजी खारीवाल, लादुलालजी ओस्तवाल, प्रकाशचंदजी बम्ब, जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुखराजजी मेहता, वैयावच्च योजना के राष्ट्रीय महामंत्री रतनचंदजी सिंघी, जैन कॉन्फ्रेंस कर्नाटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेशजी पोखरणा, उपाध्यक्ष गुलाबचंदजी पगारिया, कोषाध्यक्ष पुखराजजी आंचलिया, त्यागराजनगर संघ के अध्यक्ष रमेशचंदजी सिसोदिया, कम्मनहल्ली जैन संघ के मंत्री हस्तीमलजी बाफना, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल-संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोकजी नागोरी, रत्न हितेषी संघ के पूर्व मंत्री गौतमचंदजी ओस्तवाल, जैन कॉन्फ्रेंस महिला
शाखा की मार्गदर्शिका रसीलाजी मर्लेचा आदि उपस्थित थे। श्री साधुमार्गी जैन शांत क्रांति संघ के नव मनोनीत कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष प्रकाशचंदजी बम्ब का सम्मान किया गया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Sadhvi Agamsriji Maharajsa. Wilson Garden Chaturmas 2025. Sri Shwetambar Sthanakvasi Jain Shravak Sangh. Shraman Sangh. Jain Conference