जैन समय। बेंगलूरु – ब्यावर स्थित जवाहर भवन में परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामेश व उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनिजी म.सा. की प्रेरणा से ब्यावर में विराजित आज्ञानुवर्ती पर्याय ज्येष्ठ श्री अनंतमुनिजी म.सा., शासन दीपक श्री नीरजमुनिजी म.सा. आदि ठाणा 7 व शासन दीपिका महासती श्री रोशनकवंरजी म.सा. आदि ठाणा 9 के पावन सानिध्य में आठ दिवसीय आवासीय परिवर्धनम् शिविर संपन्न हुआ। शिविर में 120 बच्चों ने भाग लिया। अपने जीवन को परिवर्धनम् शिविर के बाद बच्चों में परिवर्तन कैसे आया बताया गया। कैसे वो आठ दिन भौतिक सुखों से दूर रहें। शिविर में लगातार आठ दिनों तक बच्चों को शासन दीपक श्री नीरजमुनिजी म.सा. द्वारा जैन दर्शन के विभिन्न विषयों के साथ साधु जीवन का अध्ययन करवाया गया। श्री राजन मुनिजी म.सा. द्वारा ऐक्टिविटी भाव यात्रा, धर्म ध्यान, दया व्रत के साथ बच्चों को बडे उत्साह उमंग से सिखाया गया। शासन दीपक श्री श्रुतप्रभजी म.सा., यत्नेशमुनि जी म.सा., शासन दीपिका श्री प्रियताश्रीजी म.सा., श्री प्रखरश्रीजी म.सा. ने बारह भावना पर, श्री रामत्रयाश्रीजी म.सा. ने पांच गति, पांच महाव्रत व श्री रामचर्याश्रीजी म.सा. ने बच्चों को धर्म ध्यान सिखाया। जिससे बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध हुआ।

समापन समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोतमचंदजी चौधरी, शांतिलालजी ललवाणी, पूर्व अध्यक्ष अरविंदजी मुथा, भवंरलालजी औस्तवाल, निहालचंदजी कोठारी आदि मंचासीन थे। मंगलाचरण के पश्चात स्वागत गीत गाया गया। महामंत्री अंकुशजी बोहरा ने बताया कि इस जयपुर ब्यावर अंचल शिविर में शिविरार्थियों ने तप त्याग का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। समारोह में परिवर्धनम् से परिवर्तन का अनोखा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उलखाना से आये अध्यापक राकेशजी ने शिविर पर प्रकाश डालते हुए कहा इस ऐतिहासिक शिविर में संयोजिका वीणाजी नाहर व संघ मंत्री उत्तमचंदजी लोढ़ा ने शिविर को परिवार जैसा समझकर सुंदर रुप से संचालित किया।

बेंगलूरु से पधारे अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल-सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु के पूर्व मंत्री वीर पिता अशोकजी नागोरी ने अपने ओजस्वी वाणी से शिविर की विशेषता बताते हुए विद्यार्थियों को संघ के प्रति समर्पण एवं संघ को आगे बढ़ाने का आहान किया। उपाध्यक्ष गोतमचंदजी चौधरी ने शिविर में सेवा देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। महामंत्री उत्तमचंदजी लोढा ने कहा इस भीषण गर्मी में बाहर स्थानीय बच्चों ने आवासीय शिविर में भाग लेकर चार चांद लगा दिये। सभी चारित्र आत्माओं, शिक्षकों, वीणाजी नाहर की टीम, समता युवा संघ आदि का हार्दिक आभार व्यक्त किया। समता महिला मंडल की अध्यक्ष शशिकलाजी डांगी, महामंत्री प्रमिलाजी बोहरा ने कहा मायाजी जैन, स्नेहलताजी श्रीश्रीमाल, विमलेशजी ओस्तवाल, रोनकजी बोहरा, अंजूजी हींगड, सिम्पलजी श्रीश्रीमाल, प्रतिक्षाजी मेहता, वंदनाजी आदि का अमूल्य सेवाएँ देने हेतु माला व प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया।
समता युवा संघ के अध्यक्ष प्रवीणजी बड़ोला के अनुसार युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आवास निवास व्यवस्था, भोजन, चिकित्सा में अपनी सहभागिता निभाने वाले शांतिलालजी कूकड़ा संयोजक रविंद्रजी मकाणा, मनीषजी बंट, गोतमजी श्रीश्रीमाल, पंकजजी डागा, सुधीरजी डेढ़िया, महेंद्रजी लोढा, पंकज औस्तवाल, कैलाश खीचा,अनिल पालडेचा, सौरभ बाबेल,चंदू रांका, महावीर बाबेल, दिनेश बाबेल, कमल खीचा, ऐवंत बाबेल, गोतम बोहरा, विमल श्रीश्रीमाल, अर्पित खींवसरा आदि सेवा देने वालों का माला शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।
शिविर संयोजिका वीणाजी नाहर ने बताया कि शिविर में नित्य प्रतियोगिता पारितोषिक दिए गए। बच्चों ने अपने जीवन में कैसे परिवर्तन आया, क्या परिवर्तन आया, कैसे गोचरी बहराना उसे मंच पर आकर बताया। साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर के संघ प्रवक्ता नोरतमलजी बाबेल ने प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी दी।
आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।
आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com
📞 WhatsApp : 9036613926
www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com
Tag : Sadhumargi Jain Sangh Beawar, Parivardhanam Shivir



