लोकसभा अध्यक्ष ओमजी बिरला का किया सम्मान

0
242
Goutamchand Mutha Prakashchand Babel Moolchand Nahar Om Birla

लोकसभा अध्यक्ष ओमजी बिरला ने राजभवन में प्रवासी राजस्थानी सभा, संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व राजस्थान छोडकर यहां बेंगलूरु को कर्मभूमि बनाने के बावजूद राजस्थान के लोगों के दिल में जन्मभूमि के प्रति विशेष लगाव है। वे समय समय पर राजस्थान में अनेक सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। राजस्थान की माटी से उनका गहरा जुड़ाव है, इसीलिए अपने पैतृक गांवों में विद्यालयों, चिकित्सालयों आदि जनहित कार्य किए हैं।

सेवा, समर्पण और निष्ठा राजस्थानियों के संस्कार में है। देश में जब भी कोई विपत्ति आती है तो राजस्थान के प्रवासी मदद के लिए सर्वप्रथम आगे आते हैं। दूसरे देशों में भी भारत के लोग अपनी संस्कार के कारण सेवा के कार्यों में सदैव आगे रहते हैं। बिरलाजी ने नए संसद भवन में सभी प्रवासियों को आमंत्रित किया।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला का अनेक प्रवासी राजस्थानी संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया गया, जिसमें जैन समाज, देवराज मूलचंद नाहर चेरीटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी मूलचंदजी नाहर, तेरापंथ सभा भवन ट्रस्ट गांधीनगर एवं यशवंतपुर सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंदजी बाबेल, तेरापंथ सभा भवन ट्रस्ट गांधीनगर एवं यशवंतपुर सभा के पूर्व अध्यक्ष गौतमचंदजी मुथा, माहेश्वरी सभा, प्रवासी राजस्थानी कर्नाटक संघ, राजपूत समाज, राजपुरोहित समाज, अग्रवाल समाज, राजाराम आंजणा पटेल समाज, सीरवी समाज, जांगिड़ सुथार समाज, जाट समाज,
देवासी रेबारी समाज, कुमावत समाज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक ग्रुप चिकपेट, प्रजापत समाज, श्रीनाथ समाज, माली सैनी समाज, सैन समाज आदि ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्रसिंहजी राठौड़ ने किया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Lok Sabha Speaker Om Birla | Goutamchand Mutha Prakashchand Babel Moolchand Nahar Om Birla | Terapanth Sabha