सुल्तानपेट के व्यापारी खुश, एफकेटीए सहयोग से समस्याओं का हुआ समाधान

0
114
Karnataka Vyapar Mahasangh Sultanpet.jpg

जैन समय। बेंगलूरु – कर्नाटका व्यापार महासंघ (एफकेटीए) की पहल से शुरू हुआ कार्य, शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र सुल्तानपेट में वर्षों से चली आ रही सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में अब ठोस कदम उठाया गया है। यह पहल एफकेटीए के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाशजी मंडोत के नेतृत्व में शुरू हुई, मुख्य आयुक्त एम. महेश्वरजी राव सहित पाँच भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने मिलकर सुल्तानपेट की समस्याओं का उल्लेख किया, चर्चा की और शीघ्र समाधान की माँग रखी।
सरकारी विभागों से समन्वय के चलते 28 मई 2025 को संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक, एफकेटीए अध्यक्ष प्रकाशजी मंडोत की उपस्थिति में निरीक्षण और विस्तृत चर्चा के साथ संपन्न हुई।
इसी क्रम में 30 मई 2025 को बलेपेट चौराहे पर भूमि पूजन के साथ कार्य का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ कर्नाटका सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेशजी गुंडूराव
के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। एफकेटीए एवं केपीएमएसए बीबीएमपी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका सीमा क्षेत्र प्रभारी एस.वी. किशोरजी एवं विशेष आयुक्त डॉ. ए.एम. राजेन्द्रनजी से भी चर्चा की गई।
सभी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कार्यों की शुरुआत तुरंत की जाएगी और क्षेत्र को सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जाएगा। केपीएमएसए के अध्यक्ष प्रवीणजी लुंकड़, उपाध्यक्ष प्रदीपजी लुणावत, सचिव शिवरामजी यावू, नागरिक अध्यक्ष विष्णारामजी चौधरी, पूर्व अध्यक्ष विनोदजी नेनावत आदि ने एफकेटीए की इस पहल की सराहना की।