पर्यावरण दिवस के लिए पदयात्रा

0
101
Jain Public School on Environment Day

जैन समय। बेंगलूरु – विश्व पर्यावरण दिवस जून 5 को मनाय जाता है, जो हमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाता है। यह दिन प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदरियों को समझने में सहायक होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जे. पी नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय जैन पब्लिक स्कूल द्वारा पर्यावरण दिवस के लिए एक आकर्षक पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पाँचवी से दसवी कक्षा के 500 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने प्रकृति से संबंधित तख्तियाँ हाथ में पकडे, नारे लगाते हुए घोषणाओं का गूंजन किया। यह पदयात्रा प्रातः 9:30 बजे से दुर्गा परमेश्वरी मंदिर, जे.पी. नगर से प्रारंभ हुई। सभी बच्चों ने लगभग 5 कि. मी. चलकर नागरिकों के अंदर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
यात्रा के अंत में बच्चों ने बेंगलूर दक्षिण क्षेत्र के सांसद तेजस्वीजी सूर्या कार्यालय को ज्ञापन देकर सारक्की तालाब के आस पास फैले कचरे, इससे होनेवाले वायु प्रदूषण, सडकों पर घूमने वाले कुत्तों से हो रही समस्याओं के बारे में विवरण दिया गया।
तेजस्वीजी सूर्या के कार्यालय सचिव विशालजी बोहरा ने ज्ञापन स्वीकार किया। इस पूरे पदयात्रा में विद्यालय की निर्देशक
वीणा गौतमचंदजी, प्राचार्य मंजुला कमलेशजी और सभी अध्यापकवृंद उपस्थित थे। सांसद की ओर से छात्रों को ठंडा पेय दिया गया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Jain Public School Bangalore, Environment Day