जैन समय। बेंगलूरु – श्री जैन हैल्प लाइन सोशल ऑर्गनाइजेशन अक्कीपेट के सदस्यों ने कृपा लविंग एनिमल केंगेरी उपनगर में जाकर कुत्तों को दूध, बिस्कुट एवं वहां के जरूरत की खाद्य सामग्री दी। कैलाशचंदजी संकलेचा ने बताया कि प्रवीणजी सालेचा की टीम ने सारी व्यवस्था संभाली। श्री जैन हैल्प लाइन के अध्यक्ष नितिनजी पोरवाल ने उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट
किया। मंत्री जीतूजी भंडारी ने बताया कि पिछले 205 महीनों से मानव सेवा एवं जीवदया का कार्यक्रम निरंतर जारी है।
सुरेशजी कांनूगा ने भी लाभ लिया। पूर्व अध्यक्ष पदमजी लुंकड़ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जैन हैल्प लाइन के पृथ्वीराजजी श्रीश्रीमाल, ललितजी कोचर, संजयजी बागरेचा, कांतिलालजी श्रीश्रीमाल, बिपिनजी छाजेड़, राकेशजी पारख आदि ने सेवाएं दी।
आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।
आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com
📞 WhatsApp : 9036613926
www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com
Tag : Jain Helpline, Krupa Loving Animals



