सुराणा परिवार द्वारा स्वद्रव्य निर्मित सुराणा साधना संकुल का लोकार्पण, संघ को सौंपा
जैन समय। बेंगलूरु – श्री मुनिसुव्रत कुमारापार्क जैन संघ बेंगलूरु के तत्वावधान में भवरीबाई घेवरचंदजी सुराणा परिवार द्वारा स्वद्रव्य से कुमारापार्क में निर्मित चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय के 11 दिवसीय अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में प्राण प्रतिष्ठा व सुराणा साधना संकुल का लोकार्पण हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्यश्री अभयशेखर सूरीश्वरजी, आचार्यश्री हीरचंद्रसूरीश्वरजी आदि ठाणा के सानिध्य में एवं साध्वीवर्या श्रीसंस्कारनिधिश्रीजी आदि ठाणा की मंगल उपस्थिति में धर्मसभा का आयोजन हुआ। सुराणा परिवार ने गुरु पूजन कर आभार प्रकट किया।

दिलीपजी सुराणा एवं आनंदजी सुराणा ने 35,000 वर्ग फीट में फैला हुआ संपूर्ण सुराणा साधना संकुल संघ को सौंपने की घोषणा आचार्यश्री के सानिध्य में की। संघ अध्यक्ष प्रकाशजी राठौड़ ने सुराणा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस धर्मभावना, भक्ति, त्याग और समर्पण से भवरीबाई घेवरचंदजी सुराणा परिवार ने इस साधना संकुल का निर्माण किया है, उसी भाव को पूर्ण सम्मान देते हुए संघ इसे न केवल संरक्षित करेगा, बल्कि इससे प्रेरित होकर प्रत्येक वर्ष भव्य चातुर्मास, तपश्चर्या, आराधना शिविर, प्रवचन, सामायिक, स्वाध्याय एवं समाज कल्याण की गतिविधियां आयोजित करेगा। इससे पूर्व चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान सहित सभी प्रतिमाओं का 108 अभिषेक भक्ति भाव से किया गया।

मंत्रोच्चार के साथ चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का मंदिर प्रवेश एवं प्रतिष्ठा विधि तथा ध्वजारोहण विधिपूर्वक किया गया। रविवार को मुनिसुव्रतस्वामी मंदिर से दीक्षा कल्याणक वरघोड़ा बैंड-बाजों के साथ निकाला गया। सुराणा साधना संकुल तक वरघोड़ा भक्ति भाव से पहुंचा। संगीतकार विनीतजी गेमावत एवं उनकी टीम ने दीक्षा कल्याणक विधान विधिपूर्वक कराया। गायक पारसजी गढ़ा ने भक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी। अंजनशलाका विधान आचार्य अभयशेखरसूरीश्वरजी, आचार्य हीरचंद्र सूरीश्वरजी एवं साध्वी संस्कारनिधिश्रीजी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।
आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com
📞 WhatsApp : 9036613926
www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com
Tag : Chintamani Parshwanath Jinalay Kumarapark Bangalore



