सी.बी. भंडारी जैन पीयू कॉलेज में प्राचार्य बैठक संपन्न

0
191
CB Bhandari Jain College

जैन समय। बेंगलूरु – बेंगलुरु दक्षिण क्षेत्र के प्री-यूनिवर्सिटी बोर्ड की प्राचार्य बैठक का आयोजन 17 जून 2025 को प्रतिष्ठित सी. बी. भंडारी जैन पीयू कॉलेज, शंकरपुरम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस बैठक में बेंगलुरु दक्षिण के 4 नोडल केंद्रों से आए लगभग 150 कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया। मेजबान कॉलेज ने इस आयोजन को अत्यंत कुशलता और गरिमा के साथ संपन्न किया।

कॉलेज के अध्यक्ष चंपालालजी भंडारी ने मुख्य अतिथियों एवं प्राचार्य संघ के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में भी प्री-यूनिवर्सिटी बोर्ड द्वारा आयोजित किसी भी बैठक की मेजबानी के लिए उनका कॉलेज सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथिगण डीडीपीयू, बेंगलूरु दक्षिण एवं उपाध्यक्ष मनोजकुमारजी कोल्ला, सहायक निदेशक मंजुनाथजी एस, प्राचार्य संघ के अध्यक्ष नागण्णाजी, कोषाध्यक्ष तिम्मैयाजी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नटराज एस. एन, सचिव डॉ. देवराजजी आर का मेजबान कॉलेज के अध्यक्ष चंपालालजी भंडारी और सचिव चंपालालजी जैन ने सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणाजी रवि ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में प्रमुख रूप एसएटी पोर्टल, प्रवेश प्रक्रिया तथा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के कैलेंडर पर चर्चा की गई। आयोजन की गरिमा, समन्वय और श्रेष्ठ व्यवस्थापन ने सी.बी. भंडारी जैन पीयू कॉलेज को एक बार फिर शैक्षणिक नेतृत्व में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित किया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : CB Bhandari Jain College Bangalore