जैन समय। बेंगलूरु – अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाशजी बोराणा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ कुसुमजी लूणिया, संगठन मंत्री राजेशजी चावत, कर्नाटक राज्य प्रभारी सुरेशजी देरासरिया, अणुविभा के परामर्शक बद्रीलालजी पितलिया, प्रकाशजी बाबेल सार संभाल के अंतर्गत संगठन यात्रा करने हेतु विजयनगर सभा भवन पधारे। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति बेंगलूरु के अध्यक्ष देवराजजी रायसोनी, नव मनोनीत अध्यक्ष ललितजी बाबेल, मैसूर अणुव्रत समिति अध्यक्ष मुस्कानजी नौलखा उपस्थित रहे। विजयनगर सभा के अध्यक्ष मंगलजी कोचर, तेरापंथ युवक परिषद विजयनगर के अध्यक्ष कमलेशजी चोपड़ा महिला मंडल उपाध्यक्षा बरखाजी पुगलिया के नेतृत्व में सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अणुव्रत गीत से प्रारंभ हुआ।
अणुव्रत की जानकारी देते हुए कैलाशजी बोराणा एवं कुसुमजी लूणिया ने कहा कि अणुव्रत को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। यह मानवीय चेतना जगाने वाला उपक्रम है। बेंगलूरु क्षेत्र का बहुत विस्तार हुआ है इसलिए विजयनगर में भी अणुव्रत समिति का गठन होना चाहिए। यह प्रस्ताव सभा अध्यक्ष मंगलजी कोचर ने रखा। वहाँ उपस्थित जन समुदाय ने हस्ताक्षर कर अनुमति पत्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाशजी बोराणा को सौंपा जिसकी स्वीकृति मिलते ही विजयनगर में समिति का गठन हुआ और सर्व सम्मति से अणुव्रत समिति के अध्यक्ष के रूप में महेंद्रजी टेबा का नाम पारित हुआ। जय अणुव्रत के उद्घोष के साथ अध्यक्ष महेंद्रजी टेबा ने सभी का धन्यवाद दिया।
सभा में मदनजी बोराणा, सुशीलजी चोरड़िया, विमलजी शामसुखा, कन्यालालजी चिप्पड़, आखिल भारतीय महिला मंडल की पूर्व महामंत्री वीणाजी बैद, संपतजी चावत, लाभेशजी कांसवा, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल-संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोकजी नागोरी, महिला मंडल की सदस्या, सभा के सदस्य ओर तेयुप के सदस्य एवं बेंगलूरु समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेशजी चावत ने किया।
आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।
आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com
📞 WhatsApp : 9036613926
www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com
Tag : Terapanth Sabha Vijaynagar Bangalore, Acharya Mahashraman



