डॉ. मंजूजी मंगलप्रभातजी लोढ़ा

0
348
Dr Manju Mangal Prabhat Lodha

मंजु लोढ़ा
लेखक, कवियत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता
अध्यक्ष, लोढ़ा फाउंडेशन, मुंबई एवं
गुरु गोलवलकर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, भिवंड़ी
जन्मः 15 अक्दूबर, 1959 मुंबई

मुंबई की सफल, सरल, सक्रिय एवं सबसे अलग व्यक्तित्ववाली महिलाओं में मंजु लोढ़ा का नाम सबसे ऊपर लिखा जाता है। वे लगभग 25 साल से लेखन, समाजसेवा एवं शिक्षा के विकास के कार्यों में सक्रिय हैं। ‘परमवीर’ की लेखिका के रूप में मंजु लोढ़ा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली। वे बहुत शानदार और धाराप्रवाह बोलती हैं। मलबार हिल से लगातार पांचवी बार विधायक श्री मंगल प्रभात लोढ़ा की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू लोढ़ा ने मुंबई के सीताराम पोद्दार स्कूल और मारवाड़ी विद्यालय से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद आगे की शिक्षा प्रतिष्ठित सोफिया कॉलेज से ग्रहण की।

साहित्य

श्रीमती मंजू लोढ़ा की अब तक कुल बारह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

  1. प्रेरणा,
  2. मन की लहरें,
  3. जैन धर्म हमारा पावन पंथ,
  4. यादें,
  5. मां,
  6. पाती,
  7. भारत भाग्य निर्माता,
  8. रिश्तों का रीचार्ज,
  9. बाबुल,
  10. परमवीर (हिन्दी)
  11. परमवीर (अंग्रेजी)
  12. कि घर कब आओगे
  13. ALL That – I am – Manju Lodha
  14. भारत भाग्य निर्माता, अनकही कहानियाँ

पिछले 14 साल में करीब दो सौ से भी ज्यादा घरेलू महिलाओं को ‘ज्ञान गंगोत्री’ से जोड़कर उनमें साहित्य के प्रति रुचि जगाने एवं उनसे कविता पाठ कराने, मंच पर उनके वकृत्व को विकसित करने में भी वे कामयाब रही हैं।

स्वास्थ्य

श्रीमती मंजू लोढ़ा के सामाजिक सरोकार की बात करें, तो लोढ़ा फाउंडेशन की ‘स्वस्थ महिला योजना’ के तहत पिछले सन 2007 से संचालित मेडीकल सेवा में 27 हजार से भी ज्यादा महिलाओं की इलाज में सहायता की गई। उनके द्वारा संचालित मेडीकल वैन में महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी अंतरंग समस्याओं के हल के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक द्वारा सुबह और शाम जरूरतमंद महिलाओं के घरों तक जाकर इलाज का प्रबंध किया जाता हैं। दक्षिण मुंबई की झोपड़पट्टियों में रहनेवाले लोगों के घरों तक जाकर अब तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों का इलाज कराया गया है। कम दरों पर बेहतरीन दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए गिरगांव में जैनरिक मेडीकल सेंटर का संचालन भी उनके द्वारा किया जा रहा है।

शिक्षा

मुंबई, ठाणे, डोंबिवली, पलावा एवं नालासोपारा में श्रीमती लोढ़ा स्कूलें भी संचालित कर रही हैं। श्रीमती लोढ़ा द्वारा चार लाइब्रेरियों का भी संचालन किया जा रहा है। लोढ़ा धाम में 10 लाख
धार्मिक पुस्तकों का विश्व का सबसे विशाल ग्रंथागार शुरू किया गया है। शैक्षणिक विकास के लिए जरूरतमंद छात्रों की सहायतार्थ श्रीमती लोढ़ा द्वारा कुल 13,200 से ज्यादा छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। महिलाओं के लिए सन 2007 से संचालित वोकेशनल कोर्स में 9,500 से भी ज्यादा घरेलू महिलाएं एवं लड़कियां आज अपने पैरों पर खड़ी हैं। चालीस साल की ऊम्र पार की महिलाओं को कंप्यूटर एवं स्मार्ट फोन सिखाने की योजना के तहत करीब 34 हजार से भी ज्यादा महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को प्रशिक्षित गया है। वे भिवंडी में गुरु गोलवलकर स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी संचालित कर रही हैं, जहां से हर सैकड़ों छात्र प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने बाहर निकलते हैं।

धर्म

मीरा रोड़ के पास अहमदाबाद हाईवे पर बना लोढ़ा धाम और भिवंडी के पास नासितक हाईवे पर
निर्मित विशाल लोढ़ा धाम श्रीमती लोढ़ा की धार्मिक भावना के दो सबसे बड़े उदाहरण हैं। भिवंडी
लोढ़ा धाम में विश्वस्तरीय अत्याधुनिक योग केंद्र एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद चल रहा है, जहां
विशाल साईं मंदिर एवं साई पालकी यात्रियों का विश्रामधाम भी हैं।

संस्थाओं से संबद्ध –

  • लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्ष
    · श्रीहरि संत्संग समिति की ट्रस्टी
  • ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की संस्थापक
  • राजस्थानी महिला मंडल की उपाध्यक्ष
  • फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसायटी की सदस्य
    · महाराष्ट्र राज्य एनिमल वेलफेयर बोर्ड की सदस्य भी रहीं
    · लोढ़ा धाम वसई की ट्रस्टी
    · ओसवाल मित्र मंडल की सदस्य
  • लायंस क्लब की पहली महिला अध्यक्ष भी रहीं
  • जिनकुशल महिला मंडल की अध्यक्ष भी रहीं

अवॉर्ड्स

  • घाना दूतावास का महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड
  • जैन सेवा रत्न सम्मान
  • विश्व महिला दिवस मेयर अवॉर्ड
  • महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी साने गुरुजी अवॉर्ड
  • युग प्रवर्तक साहित्य संस्था अवॉर्ड
  • माहेश्वरी प्रगति मंडल अवॉर्ड
  • भीनमाल की प्रथम महिला समाज रत्न सम्मान – नागरिक अभिनंदन
  • वुमन अचीवर्स अवॉर्ड – श्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र द्वारा
  • पॉवर वुमन अवॉर्ड – 2018 फिनिक्स मार्केटसिटी – मुंबई
  • दिव्यज फाउंडेशन वॉव अवॉर्ड – हिंदी साहित्य के लिए, श्रीमती अमृता फडणवीस द्वारा
  • वोक्सनल एक्सिलेंस अवॉर्ड – रोटेरी क्लब नॉर्थ बॉम्बे द्वारा
  • नारी शक्ति अवार्ड २०२१
  • भारत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार
  • प्रेरक व्यक्तित्व पुरस्कार
  • विश्वरत्न अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2023
  • महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार
  • आचार्य आनंद ऋषिजी साहित्य सेवा गौरव पुरस्कार
  • अखिल भारतीय अनुबंध फाउंडेशन अनुबंध समाज रत्न पुरस्कार
  • यूनिवर्सल इंडिया अवार्ड 2022
  • राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया
  • नारी नीति फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल इंडिया नेशनल स्टारडम अवार्ड 2022
  • रॉयल हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा भारत आइकन अवार्ड 2022
  • यूनाइट द्वारा वास्तविक जीवन के लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रमाणपत्र 2022
  • विश्व हिन्दी लेखिका मंच द्वारा राजस्थान नारी सम्मान पुरस्कार 2021
  • माननीय राज्यपाल द्वारा मुंबई रत्न पुरस्कार 2021
  • इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा प्रेरक महिला पुरस्कार 2021
  • साईं लीला फाउंडेशन रश्मि उपाध्याजी द्वारा आदरणीय राज्यपाल श्री कोश्यारीजी द्वारा कोरोना वारियर्स
    अवार्ड 2021
  • नारी शक्ति आइकन अचीवर अवार्ड 2021
  • नमो टीवी निर्मत्ता एसोसिएशन द्वारा मेड इन इंडिया आइकॉन अवार्ड 2021
  • डॉ. राहुल सुबोध साओजी सुबोध साधना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार 2021
  • माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारीजी के हाथों प्रतिष्ठित महाराष्ट्र सम्मान पुरस्कार 2021
  • भीनमाल (श्री लोढ़ा का पैतृक गांव) नागरिक अभिनंदन पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला
  • भारत निर्माण पुरस्कार 2017
  • लोढ़ा नारी रत्न पुरस्कार