प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी के जन्मदिन पर शहीद पुलिस कर्मियों की वीर पत्नियों का सम्मान

0
219
Manju Mangal Prabhat Lodha

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी के 75वें जन्मदिन को सेवा और संस्कार से यादगार बनाने हेतु लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. मंजूजी लोढ़ा तथा मुलानी ट्रस्ट के हीराभाई मुलानी ने शहीद पुलिस कर्मियों की वीर पत्नियों तथा समाज में नितांत अकेली रहने वाली वृद्धाओं का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में मालतीजी जैन, इंदिराजी खिंवसरा, अनुजाजी जैन, छविजी जैन, तथा लोढ़ा फाउंडेशन के कर्मचारियों ने अपना अमूल्य सहयोग दिया। यह कार्यक्रम लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कूल शारदा मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया।
डॉ. मंजूजी लोढ़ा ने राष्ट्र की रक्षा हेतु प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए कहा कि यह एक छोटी-सी पहल सम्मान, कृतज्ञता और सहयोग का प्रतीक बनी और समाजहित में साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता को सशक्त किया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Lodha Foundation | Dr. Manju Mangalprabhat Lodha | Mumbai