जैन समय। बेंगलूरु
दिव्य भूमि का शुभ संचार, पूर्ण हुआ अध्यात्म संग विश्व विहार। जैन मित्र फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शासन रत्न श्री मनोजकुमारजी बाबूमलजी हरण के प्रेरक मार्गदर्शन में कुआलालम्पूर मलेशिया में श्री सीमंधरस्वामी एवं श्री गौतमस्वामी के प्रतिष्ठा महोत्सव, गौतमस्वामी महापूजन, सिंगापुर में नवकार महामंत्र पूजन, बैंकाक में भक्तामर महापूजन आदि विविध अनुष्ठानों विभिन्न दर्शनीय स्थलों के भ्रमण का 11 दिवसीय दिव्य भूमि का शुभ संचार अध्यात्म संग विश्व विहार का यात्रा संघ अत्यंत ही हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।



सर्वप्रथम कुआलालम्पुर में गुजराती एसोसिएशन के तत्वावधान में 6 सितंबर को श्री महावीरस्वामी जैन मंदिर में श्री सीमंधरस्वामी एवं श्री गौतमस्वामी के प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में भव्य वरघोड़ा निकाल गया। कुआलालम्पुर के युवाओं के साथ बालकों ने भी उत्साह के साथ रथ खींचकर अपनी श्रद्धा भक्ति प्रदर्शित की। दोपहर में शासन रत्न श्री मनोजकुमारजी हरण द्वारा विधिविधान के साथ 700 व्यक्तियों द्वारा गौतमस्वामी महापूजन का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। महापूजन के लाभार्थी विवेककुमारजी डागा रायपुर का अभिनंदन किया गया। गौतमस्वामी भंडार भराने का लाभ आनंदजी सुशांतजी सुमितजी मेहता परिवार ओपीएच रोड बेंगलूरु ने लिया। सायंकाल में सिद्ध गुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मश्री गुरुदेव तिरुपति के सानिध्य में आयोजित
सम्मान समारोह में गुजराती संगठन के अध्यक्ष भास्कर भाई चीतलिया, मंत्री दीपकभाई दमानी, महेन्द्र भाई, भूपत भाई, विजयजी शाह, रमेशजी जैन, जैन मित्र फाउंडेशन के सलाहकार मितेशजी सुराणा, महेंद्रजी कटारिया, अध्यक्ष खेतनजी सुराणा एवं मंत्री पीयूषजी सोलंकी आदि पदाधिकारीगण ने यात्रा संघ के विशिष्ट सहयोगी संधपति विनयकुमारजी धीरजकुमारजी बच्छावत कून्नूर-दुबई का भव्य अभिनंदन किया। 7 सितंबर को भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव में सिद्ध गुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मश्री गुरुदेव तिरुपति ने प्रेरक उद्बोधन से सभी में प्रेरणा का संचार किया।



शासन रत्न मनोजकुमारजी बाबूमलजी हरण ने विजय मुहूर्त में विधि विधान पूर्वक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न कराया। श्री सीमंधरस्वामी प्रतिमा विराजमान का लाभ लालचंदजी रमेशकुमारजी बरलोटा चिकमगलूर, ताराबाई फूटरमलजी श्रीश्रीमाल कडूर इन भाई बहन की जोड़ी ने एवं गौतमस्वामी प्रतिमा विराजमान का लाभ रमेशजी जैन कुआलालम्पुर ने लिया।
प्रतिमा प्रवेश ज्वेल जिनालय परिवार पार्क वेस्ट बेंगलुरु ने लिया। 9 सितंबर को सिंगापुर में जैन मंदिर में लगभग 700 व्यक्तियों द्वारा नवकार महामंत्र पूजन का भव्य कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ जहां अध्यात्म संग विश्व विहार यात्रा के संधपति विनयकुमारजी धीरजकुमारजी बच्छावत परिवार एवं विशिष्ट अतिथि अलकाजी, पदमजी सालेचा का सम्मान किया गया।
सेंटोसा सिंगापुर में अलकाजी पदमजी सालेचा ने अपने निवास पर गृह मंदिर निर्माण करने का संकल्प भी किया। 14 सितंबर को बैंकॉक में प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के दिव्य गुणों की स्तुति करते हुए भक्तामर महापूजन का भव्य आयोजन शासन रत्न मनोजकुमारजी हरण द्वारा संपन्न कराया गया।



जैन संघ बैंकाक के अध्यक्ष देवांगभाई संघवी, वीरेन्द्रजी शाह, प्रकाशजी बम्ब, सुमेरजी देशाढला आदि ने यात्रा संघ के विशिष्ट सहयोगी संधपति विनयकुमारजी धीरजकुमारजी बच्छावत परिवार कून्नूर, जैन मित्र फाउंडेशन के पदाधिकारीगण एवं समस्त सदस्यों, दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ के संस्थापक अध्यक्ष अशोककुमारजी सुराणा, दक्षिण शांतिसूरि तीर्थ धाम के संस्थापक
महामंत्री डॉ. विजयकुमारजी सुराणा का सम्मान किया। लालचंदजी रमेशकुमारजी बरलोटा चिकमगलूर एवं ताराबाई फूटरमलजी श्रीश्रीमाल की भाई बहन की जोड़ी को विशिष्ट संघ यात्री के अलंकरण से सम्मानित किया गया। जैन मित्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सभी संघ यात्रियों को स्वर्णिम माला, अत्याकर्षक पगड़ी, मलेशियाई साफा, मखमली पट्ट एवं चांदी के सिक्कों का सेट भेंट कर राजसी अभिनंदन किया गया।



यात्रियों ने आयोजन की सुंदर व्यवस्था हेतु जैन मित्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की भरपूर सराहना की और अनुमोदनार्थ दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ में बनने वाली विशाल धर्मशाला के निर्माण में सहयोग राशि भेंट की जिससे वहां उनकी ओर से दो कमरों का निर्माण हो सकेगा। भक्ति सुर दिलखुशजी जैन, संगीतकार रामलालजी एंड पार्टी गाणेराव, विधि विधान गौरवजी नागधार, जिग्नेश भाई बेंगलूरु, योगेशभाई, दोदार भाई, मीडिया प्रभारी अशोकजी नागोरी, वीडियो संचालन प्रथमजी धारीवाल, चिकित्सा सेवा डॉक्टर दीपिकाजी एवं यात्रा संघ ट्रैवल्स प्रगति कम्युनिकेशंस द्वारा संचार संचालन एवं जैन दोस्ती फेडरेशन का मंगल मार्गदर्शन के लिए सम्मान किया गया। भारत में जैन समाज के स्वर्णिम इतिहास में यह विदेश में अध्यात्म संग विश्व विहार का यह सबसे बड़ा ऐतिहासिक आयोजन रहा है जिसकी आनंद की अनुभूति प्रत्येक यात्री के हृदय में चिरकाल तक बनी रहेगी।



यात्रा संघ के विशिष्ट सहयोगी संघपति स्व. बादुबाई रायबहादुर बालचन्दजी सुरेन्द्र कुमारजी के दिव्य आशीर्वाद से मानकुमारीजी, मंजुजी विनयकुमारजी, संगीताजी धीरजकुमारजी, अर्पितजी अक्षिताजी, ध्रुवजी एवं समस्त बच्छावत परिवार कुन्नूर-दुबई, यात्रा से पूर्व 3 सितंबर को बेंगलूरु में कार्यक्रम में स्नात्र पूजा के लाभार्थी ज्ञानाबाई दिलीपकुमारजी सकलेचा जैतारण-सिंधनूर- बेंगलूरु (अरिहंत कॉटन एण्ड जनरल मिल), माणिभद्र पूजन के लाभार्थी ज्योत्सनाजी प्रवीणचन्द्रजी रतिलालजी शाह, कविताजी योगेशजी शाह राधनपुर-गुजरात, मेहन्दी एवं सांझी के लाभार्थी स्व. बादुबाई रायबहादुर बालचन्दजी सुरेन्द्रकुमारजी के दिव्य आशीर्वाद से मानकुमारीजी, मंजुजी विनयकुमारजी, संगीताजी धीरजकुमारजी, अर्पितजी, अक्षिताजी ध्रुवजी बच्छावत परिवार दुबई-कुन्नूर, 3 सितंबर को पूरे दिन की नवकारसी के लाभार्थी भंवरीबाई घेवरचन्दजी सुराणा दिलीपजी, आनंदजी सुराणा (माईक्रो लेब्स लि.), 6 सितंबर को सुबह एवं शाम कुआलालंपुर (मलेशिया) में साधर्मिक वात्सल्य के लाभार्थी ललिताबेन हरसुखलालजी मगनलालजी कामदार परिवार धोराजी (गुजरात) हाल कुआलालंपुर (मलेशिया), 6 सितंबर को कुआलालम्पुर (मलेशिया) में 700 आराधकों द्वारा गौतमस्वामी महापूजन के लाभार्थी सरोजदेवी विवेककुमारजी, यशकुमारजी, हर्षवीरजी, जैनिशाजी, जीविशाजी, लियांशीजी डागा परिवार पुत्री कीर्तिजी-अमितजी, खुशांकजी, दिवितजी सुराना रायपुर, छत्तीसगढ़



7 सितंबर को प्रातः फले चुन्दड़ी साधर्मिक वात्सल्य के लाभार्थी श्री गुजराती एसोसिएशन कुआलालंपुर (मलेशिया), ईपो (मलेशिया) में सायं: नवकारसी के लाभार्थी सोहनलालजी सुरेशकुमारजी मेहता परिवार बीरुर-बेंगलूरु, सिंगापुर में 8 सितंबर को साधर्मिक वात्सल्य के लाभार्थी पुण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेनसूरीश्वरजी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद से संघवी मातृश्री मदनबाई-सोनराजजी कटारिया (घीवाला) परिवार धाणसा जालोर, राज. (अल्का स्टील, शिर्डी स्टील्स, गोवा अल्का ग्रुप, पूना, महाराष्ट्र)



9 सितंबर को सिंगापुर में पूजन एवं साधर्मिक वात्सल्य के लाभार्थी अल्काजी पदमजी सालेचा, नेहाजी, स्वीना सालेचा इन्दौर -सिंगापुर, नमस्कार महामंत्र पूजन के लाभार्थी (सिंगापुर) आचार्य श्री आनंदसागरसूरीश्वरजी म.सा. के समुदायवर्ती श्री नव अपूर्वअमर कृपाप्राप्त बंधु त्रिपुटी मुनिराज श्री आगम प्रशम-वज्ररत्नसागरजी म.सा. की प्रेरणा से उनके भक्तवर्ग की और से, 10 सितंबर को सायंः नवकारसी के लाभार्थी अरुणाबाई प्रवीणजी, मधुबाई सुमतिलालजी, नंदाबाई महावीरजी, वनीताबाई रमेशजी, सरलाबाई सुरेशजी परिवार आर्काट-वेल्लूर-रानीपेट
12 सितंबर को सुबह की नवकारसी के लाभार्थी राजेन्द्रकुमारजी मनोजकुमार महावीरकुमारजी कुणालजी भावेशजी विपुलजी भावितजी दीक्षितजी जतिनजी हर्षजी बाफना (दरजाणी) परिवार
मोकलकसर – बेंगलूरु (अरिहंत साड़ी सेंटर, जिनेश्वर फैशन, शंखेश्वर रियल एस्टेट), 14 सितंबर को बैंकॉक (थाईलैंड) में भक्तामर महापूजन के लाभार्थी आचार्य श्री आनंदसागरसूरीश्वरजी म.सा. के समुदायवर्ती श्री नव अपूर्वअमर कृपाप्राप्त बंधु त्रिपुटी मुनिराज श्री आगम प्रशम-वज्ररत्नसागरजी म.सा. की प्रेरणा से उनके भक्तवर्ग की और से, समापन समारोह एवं सुबह की नवकारसी के लाभार्थी उमाजी विजयकुमारजी, निर्मलाजी अशोककुमारजी, संगीताजी राजेन्द्रजी संचेती परिवार जयपुर-हांगकांग-यूएसए- न्यूयॉर्क, संघ यात्रा किट के लाभार्थी एम.आर.के. सिल्वर तरुणजी बाफना बेंगलूरु-चेन्नई



11 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संघ यात्रा के दौरान सेवा-पूजा -भक्ति एवं नवकारसी के सामूहिक लाभार्थी संघ यात्रा के आधार स्तंभ बाबुलालजी, दिनेशजी, संजयजी गन्ना परिवार (मरुधर में
कटार) यशवंतपुर-बेंगलूरु, रत्न स्तंभ रेखादेवी किशोरकुमारजी बोहरा (महावीर हार्डवेयर) बाणावार, सीतादेवी नैनमलजी कटारिया, संघवी बीनाबेन विक्रमजी मेहता अहमदाबाद, प्रवीणकुमारजी भीकमचन्दजी लाभगौत्रा खिवांदी – वेल्लूर – बेंगलूरु चिकमगलूर, यात्रिक संघ-चिकमगलूर, दिलीपकुमारजी भंवरलालजी कटारिया संघवी धानसा, प्रकाशचन्दजी माणकचन्दजी सुराणा-बगडी-रायपुर, रेणुजी पारसजी बम्ब न्यूयॉर्क (यू.एस.ए.), स्व. कानमलजी की स्मृति में सुमित्रादेवी, राकेशजी, नयनजी, मयंकजी धोका निमली-बेंगलूरु, स्वर्ण स्तंभ
हेमराजजी मनोजकुमारजी ओस्तवाल मडिया, सिरोही (राज.) बेंगलूरु, राजेशकुमारजी कान्तिलालजी गाँधी थूर-जालोर, स्व. वालचन्दजी की स्मृति में लीलाबाई, प्रेमलताजी प्रवीणजी, पूजाजी
हर्षितजी, मिहीकाजी निबजीया, स्व. सारीबाई मूलचन्दजी सोलंकी, बागोल- बेगलूरु, प्रभादेवी उत्तमकुमारजी मोहितकुमारजी सकलेचा बोरुंदिया बलुंदा- जैतारण, कल्पनाबाई विनोदकुमारजी
श्रीयांशजी कोठारी बड़ा गुडा-मैसूर, आशाबाई महावीरचन्दजी बोहरा-बर, बेंगलूरु, मंजुबाई अजीतकुमारजी भुरट चंडावल-बेंगलूरु, संतोषबाई नरेन्द्रकुमारजी यशवंतजी भरतजी बोहरा मुसालिया-सोजत रोड़-बेंगलूरु, मोहनलालजी चेतनजी संदीपजी कटारिया मांडा-बेंगलूरु, पिस्ताबाई गौतमचन्दजी विशालजी बोहरा बर-बेंगलूरु, अजयकुमारजी रितेशकुमारजी पामेचा
मंदसौर-बेंगलूरु, अमरचन्दजी महावीरजी मनोजजी गुंदेचा राणावास- बेंगलूरु, हर्षदजी मेहुलजी देसाई बेंगलूरु, तारादेवी दिलीपकुमारजी मरलेचा, वसंतादेवी लालचन्दजी बोहरा हरसोलाव – नागौर – बेंगलूरु, शांतिबाई सुरेशजी सेठिया, मुथा तेजराजजी नेताजी गुलेच्छा परिवार गढ़ सिवाना-बेंगलूरु, शर्मिलाबाई महावीरचन्दजी तातेड़ राणावास-हासन, उगमबाई देवीचंदजी सतीशजी नरेशजी गुलेच्छा बिलावास- बेंगलूरु, आनंदराजजी सुशांतकुमारजी वेदमुथा सोजत सिटी-बेगलूरु, अशोककुमारजी प्रवीणकुमारजी, अरविंदजी संतोषजी परमार बेंगलूरु



जय जिनेन्द्र के लाभार्थी रुक्मिणीजी धनराजजी पोरवाल भरुडी (जालोर) – पुणे, नीरुजी सुरेशजी चौहान सिलधर (सिरोही)-मैसूर, कमलाजी मोहनलालजी जैन जसवंतपुरा (जालोर) –
अहमदाबाद, मंदिर निर्माणकर्ता धनमणी आदिनाथ मंदिर – पूणे, मुनिसुव्रतस्वामी मंदिर – मैसूरु ने उदार हृदय से लाभ लिए। जैन मित्र फाउंडेशन की ओर से सभी का आभार प्रकट किया गया।
आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।
आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com
📞 WhatsApp : 9036613926
www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com
Tag : Jain Mitra Foundation | Jain Temple Singapore | Jain Temple Malaysia | Jain Temple Bangkok Thailand | Jain Dosti Federation



