जैन समय। बेंगलूरु
श्री ब्यावर संघ युवा शाखा एवं लेडीज विंग द्धारा प्रसिद्ध मंच संचालिका नीलमजी ललवानी के मार्गदर्शन में पारिवारिक रिश्तों को संजोता हुआ कार्यक्रम ‘परिवार की मस्तीशाला’ प्रस्तुत किया गया। युवा अध्यक्ष ललितजी डाकलिया ने सभी का स्वागत किया। वर्तमान की विषम परिस्थितियों में एकल परिवारों को संयुक्त परिवारों की विशेषता बताई। प्रायोजक आनंदकुमारजी, अरुणकुमारजी प्रियाजी नाहर का युवा शाखा द्वारा शॉल, माला, चुंदड़ी, स्मृति चिन्ह द्वारा अभिनंदन किया गया।
ब्यावर संघ के अध्यक्ष पदमचंदजी बोहरा, महामंत्री अरविंदजी कोठारी, कोषाध्यक्ष दिनेशजी लोढ़ा, युवा अध्यक्ष ललितजी डाकलिया, महामंत्री कुलदीपजी छाजेड़, कोषाध्यक्ष नमितजी कोठारी सहमंत्री नरेशजी बोहरा, सहकोषाध्यक्ष भरतजी कोठारी, कार्यक्रम की संयोजिका लेडीज विंग की सीमाजी बोहरा, जियाजी हिंगड़, कंचनजी छाजेड़, मोनिकाजी कुमट, संगीताजी पारख ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
नीलमजी ललवानी ने अपने जीवन की स्वकथा को आधार बनाते हुए पारिवारिक रिश्तों को किस तरह बचाएं और उनमें कैसे मिठास लाएं, कठिन समय में हमें किस तरह आगे बढ़ना है उसे बहुत ही निराले रुप से बताया। युवा शाखा द्वारा श्री मरुधर केसरी जैन युवा मंडल द्वारा दी जा रही चिकित्सीय उपकरणों की सुविधा की प्रशंसा करते हुए संस्था को सहायता राशि प्रदान की गई।
सहायता राशि का चैक दिलीपजी जियाजी हिंगड़, नरेशजी रोहितजी बोहरा, प्रवीनजी प्राचीजी कक्कड़, वर्धमानजी श्रीश्रीमाल, अमितजी कोठारी, हेमन्तजी गुलेच्छा,
अरुणजी नाहर, बहादुरजी कांकरिया ने प्रदान किया। मंत्री कुलदीपजी छाजेड़ एवं सहमंत्री नरेशजी बोहरा ने धन्यवाद दिया।
आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।
आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com
📞 WhatsApp : 9036613926
www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com
Tag : Sri Beawar Jain Yuva Shakha. Parivar ki Mastishala. Sri Beawar Jain Sangh Bangalore



