हनुमंतनगर संघ ने की कमलेशमुनिजी के वर्ष 2026 के चातुर्मास की विनंती

0
297

जैन समय। बेंगलूरु
चेन्नई। हिंसा करने वाला पापी कहलाता है, परंतु किसी के साथ किए गए विश्वास को तोड़कर विश्वासघात करना महा पापी के रूप में माना जाता है। यह विचार राष्ट्रसंत कमलमुनिजी कमलेश ने व्यक्त करते हुए कहा कि जो व्यक्ति विश्वास बनाए रखने के लिए सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार होता है, वह सच्चा धार्मिक बनता है। खोया हुआ धन वापस प्राप्त किया जा सकता है परंतु खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता। विश्वास बड़ी संपत्ति है, जो कभी समाप्त नहीं होती। विश्वास तोड़ने वाला धार्मिक कहलाने वाला भी दुर्गति में जाता है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हनुमंतनगर बेंगलूरु के मार्गदर्शक कल्याणसिंहजी बुरड़, अध्यक्ष गौतमचंदजी सिंघवी, उपाध्यक्ष हुक्मीचंदजी बाफना, मंत्री सुरेशचंदजी धोका, नेमीचंदजी दक, मांगीलालजी बोहरा, सुनीलजी बोहरा महावीरजी बुबकिया 2026 के चातुर्मास की विनती लेकर उपस्थित हुए।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Kamleshmuniji. Shraman Sangh