जैन समय। बेंगलूरु
चित्तौड़गढ़। सागरमलजी – कमलाजी गांधी के दाम्पत्य जीवन के पचास स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधी परिवार द्वारा भव्य स्वर्ण जयंती समारोह परिवारजनों, इष्ट मित्रों, नगरजनों की उपस्थिति में अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। जैन समय के हितैषी दिलीपजी गांधी ने बताया कि गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ मंच साझा कर अपने बुजुर्गों को सम्मानित किया और उनके दीर्घ एवं सफल दांपत्य जीवन से प्रेरणा ली। उपस्थितजनों ने सागरमलजी-कमलाजी गांधी को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
परिजनों व मित्रों ने गांधी दम्पत्ति के स्नेहिल जीवन की अनेक स्मृतियों को साझा किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं गीतों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। गांधी परिवार ने एक स्वर में अरिहंत प्रभु से प्रार्थना की कि दम्पत्ती को सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रखें तथा उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहे।
आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।
आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com
📞 WhatsApp : 9036613926
www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com
Tag : Chittorgarh. Sagarmalji Kamalaji Gandhi



