89 वें अमावस्या महाप्रसादी अन्नदान कार्यक्रम में हजारों ने पाया प्रसाद

0
255

जैन समय। बेंगलूरु
श्री गुरु गणेश सेवा समिति कर्नाटक बेंगलूरु द्वारा प्रतिमाह की अमावस्या को आयोजित महाप्रसादी का 89वां आयोजन मैसूर बैंक सर्कल स्थित श्रीहनुमानजी मंदिर के समीप संपन्न हुआ, जिसमें करीब चार हजार जरूरतमंद लोगों ने शुद्ध, सात्विक जैन प्रसाद प्राप्त किया।

अध्यक्ष किरणचन्दजी बोहरा ने बताया कि इस महाप्रसादी में समिति के चेयरमैन गौतमचंदजी धारीवाल, कोषाध्यक्ष मनोहरलालजी बाफना, आशीषजी बाफना, अनिलजी पोकरणा, मुकेशजी कांटेड, उत्तमचंदजी मुथा, प्रकाशचंदजी बाफना, मानमलजी बाफना, राजूजी आंचलिया, मंजूनाथजी राव, यशवंतजी सालेचा, अनिलजी बाफना, सुरेशजी मुथा, बाबूजी, कृष्णाजी आदि सेवा हेतु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में कर्नाटक गजकेसरी, घोरतपस्वी गणेशलालजी म.सा. के गुणों को स्मरण कर नवकार महामंत्र का उच्चारण व मंगलपाठ किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष मनोहरलालजी बाफना ने समस्त जनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Sri Guru Ganesh Jain Seva Samiti. Amavas Annadanam. Jain Food Donation. Karnataka Gajkesari Ghor Tapasvi Ganeshlalji Maharajsa. Ganesh Bagh Bangalore.