श्री ब्यावर संघ के स्नेह मिलन में राजस्थानी संस्कृति की धूम

0
333
Beawar Jain Sangh Bangalore

जैन समय। बेंगलूरु – श्री ब्यावर संघ बेंगलूरु का वार्षिक स्नेह मिलन संपन्न हुआ। संघ के चेयरमेन अरविन्दजी खिंवसरा, अध्यक्ष एवं स्नेह मिलन के मुख्य लाभार्थी पदमचंदजी बोहरा, उपाध्यक्ष महेन्द्रजी भंसाली, उपाध्यक्ष एवं सह लाभार्थी अनिलजी कोठारी, महामंत्री अरविन्दजी कोठारी, कोषाध्यक्ष दिनेशजी लोढ़ा, सहमंत्री एवं युवा अध्यक्ष ललितजी डाकलिया, युवा महामंत्री कुलदीप छाजेड़, लेडीज विंग के संयोजक चन्द्रकलाजी डाकलिया, संगीताजी पारख द्वारा दीप प्रज्जवलन से स्नेह मिलन का शुभारंभ हुआ।

संघ में करीब साढ़े पांच सौ परिवार जुड़े हुए हैं, अध्यक्ष पदमचंदजी बोहरा ने सभी का स्वागत किया। महामंत्री अरविंदजी कोठारी ने स्नेह मिलन में सभी परिवारों के सदस्य आपस में पारस्परिक मेल-जोल बढ़ाते हुए मिलते हैं। इसी के साथ आगामी स्नेह मिलन के लाभार्थियों की घोषणा की गई। युवा अध्यक्ष ललितजी डाकलिया ने युवा शाखा और लेडीज विंग के पिछले वर्षों में हुए कार्यक्रमों को संघ के समक्ष प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष दिनेशजी लोढ़ा ने बताया कि संघ के वेबपेज का लोकार्पण जैन डायरेक्ट के संस्थापक विनीतजी जैन ने किया।

पारम्परिक लोकनृत्य गैर और घूमर नृत्य में अनेक युवकों और युवतियों ने धूम मचाई। एंकर बिन्दुजी मेहता द्वारा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। स्नेह मिलन के मुख्य लाभार्थी गुमानचंदजी पदमचंदजी बोहरा परिवार, सह लाभार्थी जुगराजजी अनिलकुमारजी कोठारी परिवार, लाभार्थी सोहनराजजी संजयकुमारजी राठौड परिवार और सहयोगी में कार्यकारिणी सदस्य और सलाहकार सदस्यों का बहुमान किया गया। व्यवस्थाओं में श्री ब्यावर संघ, युवा शाखा और लेडीज विंग का सहयोग प्राप्त हुआ।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Beawar Jain Sangh Bangalore, Beawar Jain Sangh Yuva Shakha