दक्षिण नाकोड़ा पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

0
208
Dakshin Nakoda Arsikere

जैन समय। बेंगलूरु – कर्नाटक राज्य सरकार खुफिया विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के.वी. शरतचन्द्राजी बेंगलूरु से अरसीकेरे स्थित दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ पहुंचकर परमात्मा, योगीराज एवं भैरवदेव के दर्शन किये, बड़े ही प्रसन्नचित्त भाव से विभोर एडीजीपी ने कहा कि लम्बे समय से मन में दर्शन करने की आस आज पूरी हुई है। साथ में स्थानीय पुलिसकर्मी व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पूरे तीर्थ परिसर का भ्रमण तथा भैरव प्रसाद ग्रहण कर संतोष जताया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोककुमारजी सुराना ने उपस्थित होकर शरतचंद्रजी से अपनी वर्षों पुरानी मित्रता के जिक्र के साथ स्वागत करते हुए शरतचंद्रजी का शॉल, माला एवं राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव मांगीलालजी मेहता, योगीराज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष चेतनजी झारमुथा सहित स्थानीय चेतनजी भलगट आदि बडी संख्या में उपस्थित रहे।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Dakshin Nakoda Tirth Arsikere, Sri Sankat Mochan Parshwa Bhairav Dhaam