जैन समय। बेंगलूरु – श्री मेवाड़ जैन बीसा ओसवाल संघ कर्नाटक बैंगलोर की युवा शाखा श्री मेवाड़ जैन बीसा ओसवाल युवा संगठन द्वारा 62 वाँ मासिक मानव सेवा कार्यक्रम में गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल और आश्रम केंगेरी में आयोजित किया गया। मंगलाचरण के पश्चात युवा अध्यक्ष प्रकाशजी बाबेल ने सभी का स्वागत किया एवं बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरणा दी। इस मानव सेवा के सहयोगी चांदमलजी, अजयकुमारजी, आरवजी बोहरा परिवार मेवाड़ में बदनोर निवासी रहे।
संगठन द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों को दैनिक उपयोग मैं आने वाली चीजें, राशन, स्कूल यूनिफॉर्म, मिठाई आदि का वितरण किया गया। युवा मंत्री मनीषजी टुकलिया ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। युवा उपाध्यक्ष गौतमजी खाब्या ने प्रायोजक परिवार एवं संगठन के सभी सदस्यों का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया। मानव सेवा प्रभारी दिलीपजी हिरण एवं आशीषजी कोठारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में युवा उपाध्यक्ष मुकेशजी सुराणा, कोषाध्यक्ष राजेशजी बाफना, सहमंत्री महावीरजी ओस्तवाल, राहुलजी कावड़िया, संगठन मंत्री संदीपजी चौधरी, प्रचार प्रसार मंत्री नरेशजी कोठारी, खेल प्रभारी प्रशांतजी बाफना, अजीतजी संचेती, सांस्कृतिक प्रभारी मनोजजी टुकलिया एवं युवा साथी उपस्थित थे। गुरुकुल संचालिका अक्षताजी ने युवा संगठन के इस सहयोग और सेवा कार्य की सराहना की और भविष्य में भी मदद की अपेक्षा की।
आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।
आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com
📞 WhatsApp : 9036613926
www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com
Tag : Sri Mewad Jain Bisa Oswal Yuva Sangathan Bangalore



