जैन महासंघ बेंगलूरु की विशेष कार्यकारिणी सभा संपन्न

0
224
Sri Sthanakvasi Jain Mahasangh

जैन समय । बेंगलूरु – श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन महासंघ बेंगलूरु की विशेष कार्यकारिणी सभा में सात सूत्री मार्गदर्शिका का पुष्टीकरण हुआ। महासंघ अध्यक्ष भीकमचंदजी सकलेचा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में 35 स्थानकवासी संघों के पदाधिकारी एवं फाउंडर सदस्य उपस्थित रहे। नवकार मंत्र मंगलाचरण के पश्चात अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि दी गई।

महामंत्री अभयकुमारजी बांठिया ने सात सूत्री मार्गदर्शिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्थानकवासी समाज में धार्मिक आयोजनों में मात्र 11 आइटम परोसे जाएंगे। चातुर्मास प्रवेश जुलूस में वाद्य यंत्र नहीं रहेंगे। प्रत्येक प्रवचन में समय का अनुशासन रहेगा तथा ज्ञान वृद्धि को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। जैन आगम जुलूस के हिस्से नहीं बनेंगे एवं अतिथि स्वागत सत्कार शाब्दिक होगा।
चातुर्मास ज्यादा खर्चीले न हो, ऐसा प्रयास होगा। उपस्थित अनेक संघों के अध्यक्ष एवं मंत्री ने प्रस्तावों का समर्थन किया और आवश्यक एवं उचित बताया। सभी की राय रही कि युवाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और उन्हें स्थानक से जोड़ने के प्रयास होने चाहिए। आयोजनों में समय पाबंदी आवश्यक है।

महेंद्रजी मुणोत, नेमीचंदजी सालेचा, उत्तमचंदजी कोठारी, पारसमलजी नाहर, प्रेमचंदजी कोठारी, मनोहरलालजी लुंकड़, सुनीलजी नंदावत, रमेशजी सिसोदिया, प्रकाशजी बुरड़, अशोकजी गुगलिया, ज्ञानचंदजी लोढ़ा, अशोकजी बांठिया, कन्हैयालालजी सुराणा, नेमीचंदजी दलाल, महावीरजी मेहता, किशोरजी दलाल, दिनेशजी पोखरना ने विचार रखे।
महासंघ अध्यक्ष भीकमचंदजी सकलेचा ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष हस्तीमलजी बाफना ने हीराबाग संघ और अतिथियों को धन्यवाद दिया।
उपाध्यक्ष सुमेरसिंहजी मुणोत के मंगलपाठ द्वारा सभा संपन्न हुई। अगली कार्यकारिणी सभा विजयनगर संघ के तत्वावधान में होगी।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Sri Sthanakvasi Jain MAhasangh Bangalore