उत्तमचंदजी – पुष्पादेवी आच्छा के वैवाहिक वर्षगांठ पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

0
125
Uttamchandji Achcha Manjunathnagar

जैन समय। बेंगलूरु – मंजुनाथनगर के प्रसिद्ध आच्छा ज्वेलर्स के संचालक उत्तमचंदजी – पुष्पादेवी आच्छा की 43वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर, श्री सकल जैन संघ द्वारा एवं
नरेंद्र बैंकर्स व आच्छा ज्वेलर्स के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण, ऑपरेशन परामर्श एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुरेशकुमारजी ने किया। शिविर का संचालन प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोलंकीजी द्वारा किया गया। सैकड़ों लोगों ने जांच का लाभ उठाया और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मंजुनाथनगर के नागरिकों के समर्थन से चिकित्सा शिविर सफल रहा।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Uttamchandji Achcha Manjunathnagar