बीजेएस वी.वी.पुरम द्वारा ‘पितृ पर्व पिता: मेरी पहचान’ कार्यक्रम

0
135
BJS Bangalore

जैन समय। बेंगलूरु – भारतीय जैन संगठना वी.वी.पुरम चेप्टर, बेंगलूरु द्वारा आदर्श कॉलेज, चामराजपेट में ‘पितृ पर्व-पिताः मेरी पहचान’ का भावपूर्ण प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेप्टर की अध्यक्ष सारिकाजी लुंकड़ ने स्वागत भाषण दिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एसीपी समीदजी पाशा, एसीपी ट्राफिक पुलिस मंजूनाथजी, विशिष्ट अतिथि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल-संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोकजी नागोरी, अ.भा.जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, बेंगलूरु शाखा के अध्यक्ष मनोजजी बाफना और समाज में सराहनीय कार्य करने वाले कुछ पिताओं का सम्मान किया गया।

BJS Bangalore

मुख्य आकर्षण भावनात्मक और संदेशपूर्ण नाटक ‘पिताः मेरी पहचान’, जिसे नीतू जैन एवं टीम के निर्देशन में 10 बच्चों द्वारा मंचित किया गया। बच्चों ने यह दर्शाया कि पिता किस प्रकार निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं, उनका साथ निभाते हैं और बिना कोई अपेक्षा किए अपने जीवन को उनके लिए समर्पित कर देते हैं। यह नाटक दर्शकों के हृदय को छू गया और सबको यह सोचने पर विवश कर गया कि पिता के प्रेम को पहचानना और सम्मान देना कितना आवश्यक है। बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम
का संचालन तरुणाजी मेहता ने किया।

सचिव रेशमाजी बड़ोला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम संयोजिका कल्पना और सह-संयोजिका गीताजी सोनीगरा के नेतृत्व में संपन्न कार्यक्रम में बीजेएस बेंगलूरु क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेशजी कानूंगा, बीजेएस कर्नाटक राज्य की सचिव शर्मिलाजी जैन, वी.वी.पुरम चेप्टर की उपाध्यक्ष मोनिकाजी पारलेचा और संयुक्त सचिव स्नेहाजी जैन, नीतूजी जैन, काजलजी जैन, हेमाजी बंदा मुथा, पिंकीजी बंदा मुथा, सविताजी जैन, टिंकूजी मेहता, ईशाजी वोहरा का भी सहयोग रहा।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : BJS Bangalore, BJS VV Puram, Father’s Day