अरिहंत कॉलेज में स्नातक उपाधि समारोह

0
140

जैन समय। बेंगलूरु अरिहंत इंस्टिट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ वर्ल्डस कल्चर, बसवनगुड़ी बेंगलूरु के सभागार में स्नातक उपाधि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेम्स ऑफ कर्नाटका, प्रसिद्ध शिक्षाविद् व वैज्ञानिक डॉ के. पी. पुत्तुराया ने अपने सारगर्भित एवं प्रेरणादायक संबोधन के साथ ही वाणिज्य एवं प्रबंधन में उत्तीर्ण स्नातक छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्नातक उपाधि से सम्मानित किया।


अरिहंत शिक्षण संस्थान की मैनेजिंग ट्रस्ट्री यशस्वीजी नागोरी, संस्थान के निदेशक डॉ. सी. गिरीशजी, कॉरपोरेट कैंपस प्राचार्य डॉ. ए. एस. गुरुदत्तजी, ग्लोबल कैंपस प्राचार्य डॉ. एस. अनिलकुमारजी सहित गणमान्य व प्रबुद्ध जनों ने कार्यक्रम को अपने गरिमामयी उपस्थिति से शोभान्वित किया। भविष्य के सितारे सैकड़ो सफल छात्र छात्राओं के साथ-साथ उनके माता-पिता, अभिभावकगण, व प्राध्यापकों के अतिरिक्त गैर शैक्षणिक सहयोगकर्मियों ने भी बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ
उनका मनोबल बढ़ाया।
संस्थान के मुख्य ट्रस्टी अशोकजी नागोरी ने छात्र छात्राओं की प्रगति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Arihant College Bangalore