तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा कन्या सुरक्षा बेंचेस का उद्घाटन

0
115
Terapanth Mahila Mandal Vijaynagar Inauguration of Benches

जैन समय। बेंगलूरु – अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर, बेंगलूरु के तत्वावधान में कन्या सुरक्षा योजना में 20 कन्या सुरक्षा बेंचेस एवं
समृद्ध राष्ट्रीय योजना में वॉटर कूलर का उद्घाटन सिटी रेलवे स्टेशन पर अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिताजी डागा, राष्ट्रीय महामंत्री नीतूजी ओस्तवाल ने किया।
मंगलाचरण पश्चात अध्यक्ष मंजूजी गादिया ने सभी का स्वागत किया। सरिताजी डागा, समृद्ध राष्ट्रीय योजना की राष्ट्रीय संयोजिका वीणाजी बैद एवं राष्ट्रीय परामर्शिका लताजी जैन, रेलवे डीसीएम निवेदिताजी एस, स्टेशन मास्टर रमेशजी, रेलवे ऑफिसर समांथा रेड्डी ने मंडल की सराहना की। महासभा से प्रकाशजी लोढा, विजयनगर सभा अध्यक्ष मंगलजी कोचर, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल-संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जैन समय के संपादक अशोकजी नागोरी, मंडल निवर्तमान अध्यक्षा प्रेमजी भंसाली, विजयनगर तेयुप अध्यक्ष कमलेशजी चोपड़ा, उपाध्यक्ष विकासजी बांठिया, अणुव्रत समिति से चंद्रशेखरजी, संघ संवाद से जितेंद्रजी घोषल आदि उपस्थित रहे। संचालन मेघनाजी हिरण एवं आभार ज्ञापन संयोजिका बरखाजी पुगलिया ने किया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Terapanth Mahila Mandal Vijaynagar Inauguration of Benches