साध्वी प्रियदर्शनाजी का संथारापूर्वक देवलोक गमन

0
264
Santhara Sadhvi Priyadarshana

जैन समय। बेंगलूरु – श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन महासंघ बेंगलूरु ने कोथरुड पुणे में दिवंगत संथारा साधिका डॉ. प्रियदर्शनाजी म.सा. को बेंगलूरु के समस्त स्थानकवासी संघों की
ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साध्वी प्रियदर्शनाजी ने पूर्ण सचेत अवस्था में 68 दिनों तक समाधि यात्रा की और 22 मई सायं:काल देवलोक गमन किया। 23 मई को पुणे में उनकी पालकी यात्रा निकाली गई। महासंघ ने दिवंगत साध्वीवृंद के गुणानुवाद करते हुए कहा कि साध्वीजी ने अपने शरीर से मोह का त्याग कर स्वेच्छा से प्रवर्तक कुंदनऋषिजी के सानिध्य में संथारा ग्रहण कर आत्म भावों में शांति और धैर्य के साथ यात्रा की और अपने संकल्प पर दृढ़ रहे। अनेक साधु संतों ने महासतियाँजी को धर्म ध्यान का पाथेय दिया और श्रावक श्राविकाओं ने महासतियाँजी के दर्शन किए। मयूर कालोनी, कोथरुड, पुणे संघ ने बड़े भक्ति भाव के साथ सेवा का लाभ लिया।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : Santhara Sadhvi Priyadarshana