जे.पी.पी. जैन युवा फाउंडेशन की बैठक संपन्न

0
103
JPP Jain Yuva Foundation

जैन समय। बेंगलूरु – जयगच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री पार्श्वचंद्र जी म.सा. एवं डॉ. श्री पद्मचंद्रजी म.सा. के आशीर्वाद से पार्श्व पद्मोदया जैन युवा फाउंडेशन की स्थापना 8 अप्रैल को हुई। संस्था की 1 जून को संपन्न बैठक में अध्यक्ष चेतनजी कोठारी ने जानकारी दी कि स्थापना के केवल 60 दिनों में 60 से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा गया है। यह उपलब्धि फाउंडेशन की कर्मठता और युवाओं की जागरूक सहभागिता को दर्शाती है। श्री श्रेयांश पारणा समिति द्वारा आयोजित अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में भी सदस्यों ने तन-मन से सेवा कार्य में योगदान दिया। श्री जयमल जैन संस्कार शिविर, अहिंसा एवं पर्यावरण सुरक्षा रैली, बेंगलुरु से अनंतपुर तक पूज्य गुरुदेव की दैनिक विहार सेवा में भी युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सचिव अक्षयजी श्रीश्रीमाल ने बताया कि प्रथम कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष चेतनजी कोठारी, उपाध्यक्ष आनंदजी शियाल एवं सिद्धार्थजी गोठावत, मंत्री अक्षयजी श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष निशांतजी मकाना, सहमंत्री विशालजी लोढ़ा, सवांध्य मंत्री वर्धमानजी श्रीश्रीमाल, प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीणजी बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य कल्पेशजी नाहर, संजयजी कोठारी, संदीपजी बाफना, विकासजी बोहरा, लतेशजी लोढ़ा, विनोदजी बोहरा को मनोनीत किया।
मुमुक्षु दिलीपजी धोका की 11 जून को रायचूर में आयोजित जैन भागवती दीक्षा महोत्सव पर सेवा देने हेतु सदस्यगण 9 जून को प्रस्थान करेगा। जेपीपी प्रीमियर लीग – टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 29 जून को किया जा रहा है।

आपके क्षेत्र में कोई भी जैन धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम जैसे दीक्षा, मंदिर प्रतिष्ठा, प्रवचन, संघ यात्रा, जीवदया, समाज सेवा, रक्तदान शिविर, अन्नदानम या अन्य कोई आयोजन हो रहा हो, तो कृपया उसकी जानकारी, फोटो एवं वीडियो हमें भेजें। हम ‘जैन समय’ पोर्टल पर इसे निःशुल्क प्रसारित करेंगे।
यह पहल जैन समाज को एकजुट करने और सूचनाओं को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगी।

आप समाचार सकते हैं हमारे
ईमेल पर: 📧 info@jainsamay.com

📞 WhatsApp : 9036613926

www.jainsamay.com/jainnews
www.jainsamay.com
Email : info@jainsamay.com

Tag : JPP Jain Yuva Foundation Bangalore