संजयजी सांड

0
178

शांतिलालजी सांड के स्वर्ण सीढ़ी आरोहण में पहुँचे राष्ट्रीय दिग्गज ‘अनमोल रत्न’ अलंकरण से सम्मानित हुए संजयजी सांड

अखिल भारतवर्षीय श्री साधुमार्गी जैन संघ के शिखर सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रमुख उद्योगपति, सांड ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमेन शांतिलालजी सांड का स्वर्ण सीढ़ी आरोहण
कार्यक्रम 15 सितंबर को बेंगलूरु पैलेस ग्राउंड के प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। शांतिलालजी-बिमलादेवी सांड के प्रपौत्र, संजयजी- नीलमजी सांड के पौत्र एवं तुषारजी-
साक्षीजी सांड के पुत्र ध्रुव के आगमन के साथ ही शांतिलालजी सांड को पड़दादा एवं संजयजी सांड को दादा बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लहरसिंहजी
सिरोया, साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रिद्धकरणजी सिपानी, शिखर सदस्य दिनेशजी सिपानी, जैन समय के चेयरमेन कमलजी सिपानी, शिखर सदस्य विमलजी सिपानी,
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतमचंदजी रांका (मुंबई), पूर्व महामंत्री सम्पतराजजी रांका (मुंबई), पी. जी. फॉईल्स के चेयरमेन पंकजजी शाह (पीपलियाकलाँ), माईक्रो लैब्स के चेयरमेन दिलीपजी
सुराणा, आनंदजी सुराणा, सुरेन्द्रजी दस्साणी (मुंबई), राजेन्द्रजी कोठारी (कोलकाता), राजकरणजी बरड़िया (अहमदाबाद), ओस्तवाल बिल्डर्स के चेयरमेन उमरावसिंहजी ओस्तवाल (मुंबई), महेन्द्रजी चोरड़िया (मुंबई), राजेशजी रांका, (मुंबई), रतनलालजी रांका (चेन्नई), मदनलालजी कटारिया (रतलाम), साधुमार्गी जैन संघ बेंगलूरु के अध्यक्ष सुंदरलालजी सिपानी, राजकुमारजी सिपानी, जीतो एपेक्स के पूर्व चेयरमेन तेजराजजी गुलेच्छा, भगवान महावीर जैन कॉलेज के चेयरमेन चेनराजजी छाजेड़, आदर्श कॉलेज के महामंत्री जितेन्द्रजी मरड़िया, रणजीतमलजी कानूंगा, हस्तीमलजी सिसोदिया, पुष्पराजजी, राजकुमारजी कोठारी, रमेशचंदजी नाहर, इंदरचंदजी बोहरा, राजकुमारजी लढूढ़ा एवं राजस्थान यूथ एसोसिएशन, भगवान महावीर जैन हॉस्पिटल आदि अनेक संस्थाओं के गणमान्यजनों की बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शांतिलालजी सांड एवं संजयजी सांड को शुभकामनाएँ दी। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार विक्कीजी पारेख एवं टीम ने अपने सुमधुर गीतों से कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

जैन समय अनमोल रत्न ‘भानु ग्रुप’ के चेयरमेन अशोकजी छाजेड़, अनमोल रत्न जसवंतजी मांडोत, अनमोल रत्न सुरेशजी मेहता, जैन समय के संपादक अशोकजी नागोरी आदि ने जैन समय समाचार पत्र समूह की ओर से संजयजी सांड को ‘अनमोल रत्न’ अलंकरण से सम्मानित किया। अनेक समाजसेवी संसथाओं में अग्रणी, दृढ़ निश्चय, हँसमुख स्वभाव, कुशल नेतृत्व क्षमता एवं ऊँची सोच के धनी संजयजी सांड अपने अनुज अजयजी सांड के साथ राम लक्ष्मण की जोड़ी के जैसे है और अपने व्यवसाय को सफलता के शिखर पर बढ़ा रहे हैं।