Headlines

डॉ. मंजूजी लोढ़ा ‘महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2026’ से सम्मानित

Dr Manju Mangalprabhat Lodha

जैन समय। मुंबई
प्रख्यात समाजसेवी एवं लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. मंजूजी मंगलप्रभातजी लोढ़ा को उनके उत्कृष्ट समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारत भाग्य विधाता-राष्ट्र प्रथम’, ‘फीलिंग प्राइड ऑफ इंडिया सोशल वेलफेयर अवॉर्ड’ से सम्मनित किया गया। डॉ. मंजूजी लोढ़ा को ‘महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2026’ से भी सम्मानित किया गया। जैन समय अनमोल नारी रत्न डॉ. मंजूजी लोढ़ा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इस अवसर पर डॉ. मंजूजी लोढ़ा ने आयोजकों और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण और प्रेरणा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष का यह उनका सातवां अवार्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *